उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: अकेले मैदान में उतरेगी आम आदमी पार्टी Politics by Parakram News - September 1, 2021October 31, 2021 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोसणा कर दी है। सभी अनुमानों और अफवाहों को दर किनार करते हुए राज्य सभा सदस्य और प्रदेश चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। गोमती नगर, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संबोधन के दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कहा। सम्बोधन के दौरान सिंह ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में सभी 403 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोसणा भी कर देगी। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रवाद पर बहुत ज़ोर दिया। सिंह ने कहा की आप के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगो को असल राष्ट्रवाद का अर्थ बताए। असल राष्ट्रवाद का अर्थ है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहटा सुविधाएं मिलें। संजय सिंह ने यह भी कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सभी 403 सीटों पर तिरंगा संकल्प यात्रा करेगी और उस दौरान वह लोगों को पार्टी द्वारा किये गए वादों के बारे में भी बताएंगे। आपको बताते चले कि आप ने प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, अच्छे स्कूल तथा बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए मोहल्ला क्लिनिक बनवाने का वादा किया है। इस दौरान संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे बहुत से वारदात हुए है जिसके कारण तिरंगे का मान घटा है। सिंह ने कहा कि आये दिन प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रही है, इन्साफ दिलाने की जगह सरकार पीड़ितों की शरीर को मध्य रात्रि में जलवा दे रही है। संजय सिंह ने योगी सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थर्मामीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, राम जन्म भूमि की जमीन खरीदने और जल जीवन मिशन में जो (तथाकथित) घोटाला हुआ, उन सवालों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं। आपको बताते चलें कि पहले यह अटकले लगाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, सपा के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन संजय सिंह के बयान ने ऐसे सभी अनुमानों पर विराम लगा दिया है।