सपा यूथ विंग की टांडा विधानसभा, अंबेडकर नगर के अध्यक्ष अदनान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक धमकी भरा पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में अदनान ने हिन्दुओ को अपनी औकात में रहने को कहा था।
आपको बता दे कि बसखारी कस्बें में 9 दिन तक चलने वाली रामलीला का आयोजन किया गया था। अक्टूबर की 21 तारीख को हुए ऐतिहासिक भरत मिलाप के दिन लोगों ने गाजे-बाजे के साथ रामलीला का समापन किया। लाउड स्पीकर की आवाज से तिलमिलाए अदनान खान ने प्रमोद चौरसिया व अन्य 69 लोगों को टैग करते हुए लिखा कि, ‘हिंदुओं अपनी औकात में रहो, कल बसखारी में भारत मिलाप में जो चिल्ला-चिल्ला के उड़ रहे हो लाउड स्पीकर साउंड लगाकर, आने दो अखिलेश भैया को सब अंदर हो जाएगा, तब योगी घंटी बजायेगा।’
पोस्ट इतने पर ही खत्म नहीं हुआ, इसके बाद अदनान ने हिंदू औरतों को हराम का हिस्सा तथा दासी बताया था और अपनी हिन्दू घृणा का परिचय देते हुए अदनान ने लिखा था कि, ‘जानवरों को पूजने वाले जानवर रहेंगे।’
हालांकि अंबेडकर नगर पुलिस ने अदनान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।