उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणा पत्र। Politics by Parakram News - November 1, 2021November 2, 2021 फरवरी में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की धमक प्रदेश में अभी से ही सुनाई देने लगी है। सभी दल व उनके नेता जनता के समक्ष अपनी बातों को पहुंचाने में लग गए हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी काफी दिनों से राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वह अपनी कोशिशों से लगातार उत्तर प्रदेश की महिलाओं का वोट साधने में लगी हुई है। हाल ही में किये गए उत्तर प्रदेश दौरे में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40% टिकट देने की घोषणा की थी। उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। सोमवार की सुबह प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गांधी ने लिखा कि ‘उप्र की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त।’ आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगानए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशनउप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। pic.twitter.com/Xhm4jpYOPy— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021 अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि ‘आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति 1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन। उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।’ इसके अलावा प्रियंका गांधी ने छात्राओं को स्मार्टफ़ोन और स्कूटी देने की भी बात की है। #UttarPradesh विधानसभा चुनाव में @priyankagandhi जी चुनावी मंच से जो घोषणाएं कर रहीं हैं, उनको पहले कांग्रेस शासित राज्यों में तो लागू करवा कर दिखाएं।वैसे भी प्रियंका जी को अच्छी तरह पता हैं कि उत्तरप्रदेश में उनकी सरकार तो बनने वाली नहीं है इसलिए घोषणा पर घोषणा कर रहीं हैं। pic.twitter.com/80Y3RqcOZg— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 1, 2021 प्रियंका गांधी द्वारा जारी किये गए घोषणा पत्र पर टिप्पणी करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पहले कांग्रेस शासित राज्यों में इस घोषणा पत्र को लागू कर के दिखाए।