दिल्ली: पाबंदी के बाद भी यमुना घाट पर शुरू हुई छठ पूजा, भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह की मौजूदगी में हो रही है पूजा। Politics by Parakram News - November 8, 2021November 8, 2021 पक्षिम दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने यमुना घाट पे केजरीवाल सरकार द्वारा छठ पूजा पर लगाई गई पाबंदी को तोड़ते हुए पूजा का आरंभ कर दिया है। आईटीओ स्थित छठ घाट पर अपने समर्थकों के साथ प्रवेश साहिब सिंह ने छठ पूजा की। पूजा के दौरान उनके समर्थक हाथ में पोस्टर लिए खड़े रहे, जिसपर लिखा था, ‘छठ मैया हम आयेंगे, यमुना घाट पर छठ मनायेंगे।’ यमुना घाट पे केजरीवाल सरकार द्वारा छठ पूजा पर लगाई पाबंदी को तोड़ते हुए सांसद @p_sahibsingh ने शुरू की पूजा pic.twitter.com/P4wCyVS3uz— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 8, 2021 एक दिन पहले प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि छठ पूजा हम यमुना किनारे ही करेंगे, दम है तो रोक कर दिखाइए। आपको बता दे कि दिल्ली सरकार ने कोरोना का हवाला देते हुए घाट पर छठ पूजा ना मनाने का फरमान जारी किया था। दिल्ली भाजपा व कुछ हिन्दू संगठनों ने केजरीवाल सरकार के इस निर्णय का खुलकर विरोध भी जताया था। बात तो यहाँ तक पहुंच गयी थी कि 5 नवंबर को छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने उप राज्यपाल अनिल बैजल के निवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा था। इस ज्ञापन के द्वारा संगठन के लोगों ने केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय करने व आस्था से छेड़-छाड़ का आरोप लगाया। संगठन के लोगों ने साफ़ कर दिया कि वह यमुना किनारे ही छठ मनाएंगे। आपको बता दे कि केजरीवाल सरकार ने कोरोना का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं को यमुना किनारे अर्ध्य देने व पूजा सामग्री को नदी में प्रवाहित करने पर रोक लगाई है। इस फैसले का विरोध करते हुए प्रवेश साहिब सिंह ने 7 नवंबर को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘छठ का पर्व अगर घाट पर नहीं मनाएंगे तो क्या सड़क पर मनाएंगे।’ यमुना घाट पर केजरीवाल ने छठ महापर्व मनाने पर रोक लगा दी हैं, ये क़तई मंजूर नही है।कल प्रातः 11 बजे मैं स्वयं पूर्वांचल के भाई- बहनों के साथ ITO छठ पूजा स्थल की साफ़ सफ़ाई करवाकर पूजा आरंभ कर रहा हूँ, छठ यहीं होगी, अगर @ArvindKejriwal में हिम्मत है तो रोक के दिखाओ। जय छठी मैया pic.twitter.com/7FBIwbVCp6— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) November 7, 2021 इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं कल 11 बजे अपने पूर्वांचल के भाइयों और बहनों के साथ आईटीओ छठ घाट पर जाऊंगा और वहां पर हम इस छठ पर्व के लिए पूजा पूजा करेंगे।’ इस दौरान प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंग केजरीवाल को उन्हें आईटीओ छठ घाट पर पूजा करने से रोक के दिखाने की भी चुनौती दी थी। आपको बता दे कि अपनी कही हुई बात को पूरा करते हुए प्रवेश साहिब सिंह सुबह 11 बजे आईटीओ छठ घाट पर पूर्वांचल के कुछ लोगों व अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घाट पर पूजा भी की।