गोरखपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में लगा ताला, पिछले 3 साल से नहीं दे रहे थे आफिस का किराया। Politics by Parakram News - November 8, 2021November 11, 2021 31 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंपा देवी पार्क में रैली की थी। इस रैली के बाद एक चौका देने वाली खबर निकल कर सामने आई। प्रियंका गांधी की रैली के बाद ही उनके गोरखपुर आफिस पर ताला लगा दिया गया था। आप को बता दे कि गोरखपुर कांग्रेस कमिटी ने ट्रांसपोर्ट नगर में एक जिला कार्यालय खोला था। कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने पिछले 3 साल से इस आफिस का किराया नहीं चुकाया था जिससे परेशान होकर मकान-मालिक ने आखिरकार आफिस पर ताला लगा दिया। पीड़ित मकान-मालिक का कहना है कि उसने ₹15,000 प्रति माह के हिसाब से इस आफिस को किराये पर उठाया था, लेकिन कांग्रेसियों ने उन्हें आजतक एक रूपया भी नहीं दिया। मकान-मालिक ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों से उन्हें पूरे पैसे मिलने का आश्वासन तो मिला लेकिन किराया कभी नहीं मिला। हालांकि किराया ना चुकाए जाने के मामले को लेकर पार्टी हाई कमान सख्त है। इस मामले के जिम्मेदार पदाधिकारीयों पर गाज गिरने की संभावना है।