Maharashtra, Beed: 400 लोगों ने नाबालिग लड़की का किया बलात्कार। India by Parakram News - November 13, 2021November 13, 2021 महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आई है। एक नाबालिग लड़की ने 400 लोगों के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। Lokmat News 18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पीड़िता बीड (Beed) जिले के अंबाजोगाई (Ambajogai) की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही पिता ने उसका विवाह करवाया था। पीड़िता विवाह से नाखुश थी, जिसके बाद वो अपने मायके रहने चली आई, लेकिन पिता ने उसे घर में पनाह न दी। पिता द्वारा ठुकरा दिए जाने पर पीड़िता अंबाजोगाई बस अड्डे पर रहने लगी। नाबालिग पीड़िता की दयनीय परिस्थितियों का फायदा उठाकर 6 महीने में लगभग 400 लोगों ने उसका बलात्कार किया। एक पुलिस वाले पर भी मदद का झूठा आश्वासन देकर बलात्कार करने का आरोप है। मामले का ज्ञात होते ही Child Welfare Committee ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। जहां दोषी पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ बाल विवाह के आरोप मे मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीन संदिघ्द आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस घटनाक्रम से जुड़े दोषियों को पकड़ने के लिए पीड़िता का बयान लिया जाएगा व महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जब 33 लोगो ने एक नाबालिग लड़की का बलात्कार किया था।