समाजवादी पार्टी के 4 विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भाजपा में शामिल हुए। Politics by Parakram News - November 17, 2021November 17, 2021 चुनावों से पहले विधायकों का एक राजनैतिक दल को छोड़कर दूसरे में चले जाना काफी आम बात हो गयी है। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है, ऐसे में नेताओं द्वारा पार्टियों की अदला-बदली शुरू हो गई है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के 4 विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हुए (4 SP MLC joined BJP)। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं के नाम (Name of 4 SP MLC who joined BJP) रविशंकर सिंहरमा निरंजननरेंद्र भाटीसी.पी. चंद मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, ‘आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। इनके आने से भाजपा को ताकत मिली है। आप लोगों (सपा से भाजपा में आये नेता) से उम्मीद है कि सपा में जो आपके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे।’ आपको बता दें कि इससे पहले 13 नवंबर को बसपा के पार्टी उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद आलम, पूर्व कोषाध्यक्ष इफ्तिखार अहमद, पूर्व हाॅकी खिलाड़ी अफज़ल अहमद ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ लिया था।