UP Election 2022: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की; उन्नाव रेप पीड़िता की माँ और CAA-NRC विरोधी सदफ जफर को भी मिली टिकट। Politics by Parakram News - January 13, 2022January 13, 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा जारी की गयी इस लिस्ट में महिलाओं और युवाओं का बोल-बाला है। पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है उसमे 40% महिला प्रत्याशी व 40% युवा प्रत्याशियों के नाम है। 125 प्रत्याशियों के नाम को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने Online Video Conferencing के माध्यम से जारी किया, जिसमें कुल 50 महिलाएं है। प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों का नाम जारी करते हुए कहा कि, ‘हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है।’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव रेप (Unnao Rape Case 2017) पीड़िता की माँ को भी टिकट दिए जाने की सुचना दी। प्रियंका ने कहा कि, ‘हमारी उन्नाव की प्रत्याशी, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की माँ है। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।’ इसके आलावा CAA-NRC का खुलकर विरोध करने वाली कांग्रेस नेत्री सदफ जफर (Sadaf Zafar) का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। सदफ जफर (Sadaf Zafar) का उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया था। सदफ जफर के नाम की घोसणा करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि. ‘सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया।’ Support Parakram News