Lucknow Love Jihad: दानिश (Danish) ने देवेश (Devesh) बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, गला दबाकर मारने की कोशिश। India by Parakram News - February 20, 2022February 20, 2022 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) के पारा (Para) इलाके में लव जिहाद (Love Jihad) का एक मामला सामने आया है। आरोपी का असली नाम दानिश (Danish) है और उसने देवेश (Devesh) बनकर हिंदू लड़की से 7 साल पहले शादी की थी। दानिश ने खुद को आर्किटेक्ट बता कर 7 साल पहले हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। पीड़ित लड़की को दानिश का रहन-सहन अच्छा लगा जिसके बाद उसने दानिश से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों मुन्नु खेडा के एक किराए के कमरे में रहने लगे। दोनों की एक 6 साल की बच्ची भी है। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे शादी के कुछ दिनों बाद ही देवेश उर्फ दानिश की असलियत का पता लग गया था लेकिन शादी हो जाने के कारण वह शांत रही। इसके अलावा पीड़िता ने पीड़िता ने यह भी बताया कि दानिश उसे धमकियां भी देता था। लखनऊ में लव जिहाद, दानिश ने देवेश बनकर हिंदू युवती से रचाई शादी, पोल खुलने पर गला दबाकर पत्नी को मारने की कोशिश, गिरफ्तार pic.twitter.com/1qcg7AkIuq— सी. एम. पाण्डेय (@C_M_P17) February 19, 2022 पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बीतने के बाद दानिश उसे पूजा-पाठ करने से रोकने लगा। इसके बाद दानिश ने दूसरा निकाह करने की बात करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने दूसरे निकाह का विरोध किया तो दानिश ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, 16 फरवरी को दानिश ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की। 16 फरवरी को जब पीड़िता सो रही थी तो दानिश ने उसका गला घोंट कर उसे मारने की कोशिश की लेकिन वह अपने इस मंसूबे में कामयाब ना हो सका। दानिश के इस कृत्य के बाद महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद बीते शुक्रवार पुलिस ने दानिश को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार यह पता लगा है कि पीडित लड़की काफी पढ़ी-लिखी है एवं उसके पिता बैंक के कर्मचारी थे। Support Parakram News