Meerut: 18 महीने की बच्ची से बलात्कार के आरोप में शराफत (Sharafat) गिरफ्तार; आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर बच्ची को घर से ले गया था आरोपी। India by Parakram News - April 14, 2022April 14, 2022 मेरठ के लालकुर्ती (Lal Kurti) थाना छेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डेढ़ साल (18 months) की बच्ची के साथ बलात्कार (rape) के आरोप में मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने शराफत (Sharafat) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। क्या है मामला? मेरठ के लालकुर्ती थाना छेत्र के थापर नगर इलाके में आरोपी शराफत (Sharafat) और पीड़ित लड़की का परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता था। दोनों पक्षों के एक ही मकान में रहने के कारण काफी अच्छे संबंध थे। शराफत अकसर छोटी बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के लिए अपने साथ बाज़ार ले जाया करता था। मंगलवार को भी शराफत बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के लिए बाज़ार लेकर गया था। मंगलवार को जब आरोपी शराफत (Sharafat) वापस घर आने में देर करने लगा तो पीड़ित बच्ची की माँ ने उसे फोन कर तुरंत आने को कहा। बच्ची को घर छोड़ने के बाद शराफत तुरंत वहां से चल दिया। जब वह बच्ची को घर लाया तो उस समय बच्ची रो रही थी। कुछ देर बाद जब पीड़ित बच्ची की माँ ने उसके कपड़े बदले तब उसने बच्ची के गुप्तांग में खून का निशान पाया। गुप्तांग में खून देखकर बच्ची की माँ काफी घबरा गयी, जिसके बाद वह तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गयी। बच्ची की जांच के बाद डॉक्टर ने बलात्कार का शक जताया। पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज डॉक्टर से परामर्श के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देख लालकुर्ती थाना पुलिस ने बच्ची को तुरंत पास के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया एवं आरोपी शराफत (Sharafat) को भी पुलिस ने उसी दिन पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बच्ची का इलाज अच्छे चाइल्ड स्पेशलिस्ट की देख-रेख में कराया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। Support Parakram News