Saharanpur: इमाम ने मस्जिद के अंदर की बेगम की हत्या। India by Parakram News - May 23, 2022May 23, 2022 Imam killed his wife: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। सहारनपुर की 62 फूटा मस्जिद (62 Futa Masjid) के इमाम (Imam), उस्मान (Usman) ने अपनी ही बेगम (wife) का कत्ल (killed) कर उसे सिपुर्द-ए-खाक (मिट्टी में गाड़ देना) कर दिया। क्या है मामला। यह मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र का है। घटना का पता तब लगा जब 62 फूटा रोड़ (62 Futa Road) स्थित एक मस्जिद के इमाम (Imam) के ऊपर उसी की सास (खुर्शीदा) ने अपनी बेटी को जान से मारने का आरोप लगाया। उस्मान हरिद्वार जिले के बंदरजूड़ मुजाहिदपुर सतीवाला का रहने वाला था और फिलहाल वह 62 फुटा मस्जिद में इमान के तौर पर कार्यरत था। 10 साल पहले खुर्शीदा ने अपनी बेटी हिना का निकाह उस्मान से किया था। 12 मई को उस्मान ने खुर्शीदा को फोन पर बताया कि हिना को सात मुंह वाली काली ने मार दिया है। इस बात का पता चलते ही खुर्शीदा तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, खुर्शीदा ने पाया कि हिना को धारदार हथियार से काटा गया था। खुर्शीदा उसी वक्त पुलिस को इस मामले के बारे में बताना चाहती थी लेकिन आसपास के लोगों ने मस्जिद की बदनामी का हवाला देकर खुर्शीदा को ऐसा करने से रोक दिया। इमाम के साथ मिलकर आसपास के कुछ लोगों ने हिना के शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया। इमाम उस्मान ने अपनी बेगम हिना को क्यों मारा? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब उस्मान ने हिना को मारा तो उस दौरान वह 8 महीने की गर्भवती थी। उस्मान ने अपनी तथाकथित तंत्र विद्या का प्रयोग कर के हिना के गर्भ में पल रहे बच्चे का जेंडर पता किया था। उस्मान को लग रहा था कि हिना एक लड़की को जन्म दे सकती है, इसीलिए उसने हिना को मौत के घाट उतार दिया। 10 दिन बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। 10 दिन बाद किसी तरह हिम्मत जूटा कर हिना की मां खुर्शीदा ने जिला के एसएसपी को इस घटना के बारे में बताया। खुर्शीदा का कहना था कि आसपास के लोगों ने मस्जिद की बदनामी का हवाला देकर उसे पुलिस के पास जाने से रोक दिया था। यही कारण है कि खुर्शीदा ने अपनी बेटी हिना का शव पुलिस को बिना बताए सिपुर्द-ए-खाक करवा दिया। खुर्शीदा ने बताया कि मौत का कारण पूछे जाने पर उस्मान बार-बार यही कह रहा था कि हिना को सात मुंह वाली काली ने मार डाला। फिलहाल पुलिस ने उस्मान समेत कई अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा सहारनपुर पुलिस हिना के शव को कब्र से निकालकर पोस्मार्टम भी कराएगी। Support Parakram News