You are here
Home > India >

Alwar, Rajasthan: लगातार हो रहे रेप से तंग आकर नाबालिग लड़की ने बलात्कारी को मार डाला; गला घोंट कर की हत्या।

14 year old minor girl murdered her rapist in Alwar: राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ लगातार हो रहे शारीरिक शोषण का बदला ले लिया। बार-बार हो रहे दुष्कर्म से तंग आकर आखिरकार लड़की ने आरोपी युवक का गला घोंटकर उसे मार डाला।

क्या है मामला?

17 मई को राजस्थान के अलवर जिले के खानपुर गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया था कि पुलिस को भी सुराग ढूंढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ गया।

20 दिन बाद जब इस हत्या की गुत्थी सुलझी तो लोग हैरान-परेशान रह गए। अलवर पुलिस ने बताया कि 17 मई को कोटकासिम (Kotkasim) क्षेत्र के खानपुर गांव (Khanpur) में पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद कातिल ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।

हत्या के बाद नाबालिग लड़की ने सारे सबूत मिटा दिए थे, जिसके कारण पुलिस को इस मामले की तह तक पहुंचने में 20 दिन लग गए।

नाबालिग लड़की ने क्यों की विक्रम की हत्या?

नाबालिग लड़की से पुछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि लड़की का गांव के ही एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। एक दिन दो लड़कों ने पीड़िता को उसके बायफ्रेंड के साथ कुछ निजी पल बिताते देख उसकी फोटो क्लिक कर ली थी।

इस घटना के बाद दोनों लड़कें पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका यौन शौषण करने लगे। कुछ दिन बाद दोनों ने ये बात गांव के पुर्व सरपंच के बेटे विक्रम को बता दी। इसके बाद विक्रम ने भी पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

विक्रम नाबालिग पीड़िता से आय दिन दुष्कर्म करने लगा जिससे वह तंग आ गई। डर के कारण वह इस बात को अपने परिजनों से भी नहीं बता पा रही थी। आखिरकार 17 मई को नाबालिग लड़की ने विक्रम को मारने की योजना बना ली। पीड़िता ने रात में विक्रम को काॅल कर के घर के बाहर बुला लिया। विक्रम जब लड़की के घर पहुंचा तब वह नशे में था। नाबालिग लड़की मौका पाकर विक्रम को घर के पास के ही एक खेत में ले गई और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

विक्रम को मारने के बाद पीड़िता ने उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। 18 मई की सुबह जब आस-पास के लोगों ने विक्रम का मृत शरीर देखा तो उसके परिजनों को बताया। उस वक्त पुलिस ने विक्रम कि पोस्टमार्टम कर उसके शरीर को परिवार वालों को सौंप दिया था।

पुलिस का एक्शन।

मौत की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने काफी लोगों से पुछताछ की भी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेज दिया है। लड़की का बयान दर्ज कर पुलिस ने कुल 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

Support Parakram News
Support Parakram News
Parakram News
Parakram News is an up-and-coming news media organization with the vision of delivering truthful news to the people. We practice the journalism that is true.
https://parakramnews.com
Top