सिर्फ 8 बिंदुओं में जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? India Politics by Satyam Tiwari - June 21, 2022June 21, 2022 आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू जी से जुड़ी कुछ जानकारी: पूर्वोतर भारत की प्राचीन जनजाति, संथाल (Santhal Tribe) से ताल्लुक रखती हैं द्रौपदी मुर्मू।मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था।यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए किसी आदिवासी महिला के चेहरे का चयन हुआ है।झारखंड में बड़ी संख्या में पाई जाती है संथाल जनजाति।इसके अलावा त्रिपुरा, बंगाल, बिहार, असम और ओडिशा में भी रहते हैं संथाल जनजाति के लोग।द्रौपदी मुर्मू राजनीति में कदम रखने से पहले एक शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं।ओडिशा सरकार में परिवहन एवं वाणिज्य मंत्री रह चुकी हैं मुर्मू।5 साल तक झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू। Support Parakram News