Kohandaur, Pratapgarh: अब्दुल अली, अब्दुल सलाम और वाहिद ने रात के अंधेरे में लड़की से किया बलात्कार, फिर हाथ पैर तोड़ मरा समझकर भाग गए। India by Parakram News - July 12, 2022July 12, 2022 Three Muslim men (Abdul Ali, Abdul Salam and Wahid) raped a woman in Kohandaur, Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रात के अंधेरे में एक लड़की का तीन लोगों द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने खुद इस बात की पुष्टि की है। क्या है मामला? मामला प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के कोहरौड़ (Kohandaur) थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की का तीन मुस्लिम युवक ने रात के अंधेरे में बारी-बारी करके बलात्कार किया। पत्रकार द्वारा पूछने पर पीड़िता ने बताया कि अब्दुल अली, अब्दुल सलाम और वाहिद नाम के तीन युवकों ने रात के अंधेरे में उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि बंदूक की नोक पर तीनों युवकों ने पहले उससे बलात्कार किया और फिर उसका हाथ-पांव तोड़ दिया। इस घटना के बाद पीड़िता का कहना है कि वह बेहोश हो गई थी, जब उसे होश आया तब वह कोहरौड़ थाने में थी। पत्रकार द्वारा पीड़िता से किया गया सवाल जवाब। पत्रकार: पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई की?पीड़िता: कुछ नहीं। कुछ नहीं सुनवाई करी। पत्रकार: थाना कौन सा लगता है?पीड़िता: कोहरौड़ थाना (Kohandaur Police station, Pratapgarh) पत्रकार: कितने बजे की घटना है?पीड़िता: 3 बजे रात की। पत्रकार: किस तारीख की घटना है ये?पीड़िता: तारिख हमें नहीं मालूम। पत्रकार: फिर भी कितना दिन हुआ होगा? 5 दिन, 10 दिन?पीड़िता: 22 तारीख (पीछे से परिवार के किसी व्यक्ति ने तारिख बताई, जिसके बाद पीड़िता ने पत्रकार को जवाब दिया।) पुलिस का बयान। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोहड़ौर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निरंतर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) July 12, 2022 दीपक शर्मा नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया था। इसपर प्रतापगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोहड़ौर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निरंतर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’ Support Parakram News