असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को फिर लिया आडे़ हाथ। Politics by Parakram News - July 24, 2022July 24, 2022 असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने बयान या ट्वीट के कारण सुर्खियों में बने ही रहते हैं। इस बार भी हिमांता बिस्वा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देखकर उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। देश में उप-राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के लिए एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ने जगदीप धनकड़ तो वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही पक्ष चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं, मार्गरेट अल्वा जी ने उपराष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए एक कार्यालय भी स्थापित कर लिया है। इस बात की जानकारी स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर दी। जयराम जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ‘श्रीमती मार्गरेट अल्वा ने आज पं रविशंकर शुक्ल लेन में अपने अभियान कार्यालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने उपराष्ट्रपति अभियान के हिस्से के रूप में सीएम असम, सीएम कर्नाटक और सीएम दिल्ली से बात की। उनके लंबे राजनीतिक करियर और जुड़ाव को देखते हुए बातचीत बहुत सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण थी।’ Smt. @alva_margaret spoke to me this morning. I politely told her that I'm not a member of the electoral college. As such I have no role in the election of Vice President of India. https://t.co/u8WX6vbpKY— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 24, 2022 जयराम जी के इस ट्वीट पर व्यंग्यात्मक रूप से जवाब देते हुए हिमांता बिस्वा ने लिखा कि ‘श्रीमती मार्गरेट अल्वा ने आज सुबह मुझसे बात की। मैंने विनम्रता से उनसे कहा कि मैं इलेक्टोरल कॉलेज का सदस्य नहीं हूं। इसलिए भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव में मेरी कोई भूमिका नहीं है।’ आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ सांसद ही वोट कर सकते हैं, विधायकों की इसमें कोई भुमिका नहीं होती। हालांकि, हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दौरान असम से सबसे ज्यादा क्रौस वोटिंग हुई थी। असम के 22 गैर NDA विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू जी के समर्थन में वोट किया था। लोग लेने लग गए हैं मज़े। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा के इस व्यंग्यात्मक जवाब पर लोगों ने मज़ाक बनाना शुरू कर दिया है। एमिनेंट वोक नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि, ‘ये तो मुंहतोड़ जवाब (Befitting reply) हो गया।’ एक और ट्विटर यूजर आशुतोष सिंह ने कमेंट किया कि, ‘बताओं बिनोद कैसे-कैसे लोग चुनाव में खड़े हो रहे हैं।’ बताओ बिनोद कैसे कैसे लोग चुनाव में खड़े हो रहे हैं।— Ashutosh Singh 🇮🇳 (@ashuukr) July 24, 2022 कुछ अन्य ट्वीट्स। "Unhone lagbhag mana kar diya"-Alva Margaret— Facts (@BefittingFacts) July 24, 2022 pic.twitter.com/dg6v8si399— दलीप पंचोली🇮🇳 (@DalipPancholi) July 24, 2022 pic.twitter.com/eeToCrprwO— brokenwoke (@wokebroken) July 24, 2022 Support Parakram News