2019-2021 के बीच 1811 FCRA लाइसेंस हुआ रद्द; 783 का नहीं होने दिया गया नवीनीकरण: गृह मंत्रालय। India Politics by Parakram News - July 27, 2022July 27, 2022 1811 FCRA licenses revoked and 783 denied renewal between 2019 and 2021: 26 जुलाई 2022 को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसद मोहम्मद बशीर ने FCRA लाइसेंस के नवीनीकरण और अस्वीकृति (FCRA Licence cancelled and renewed) के संबंध में गृह मंत्रालय (Home Ministry) से एक प्रश्न पूछा था। इस प्रश्न का लिखित रूप से जवाब देते हुए गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी ने लोकसभा में बताया कि 2019-2021 के बीच 1811 FCRA लाइसेंस रद्द किया गया। इसके अलावा देश में 783 FCRA लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने दिया गया। आपको बता दें कि FCRA के अधीन ही एनजीओ को लाइसेंस मिलता है और उसके बाद ही वे विदेश से फंड हासिल कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से काफी NGO के ऊपर विदेशी फंडिंग का प्रयोग कर भारत में अराजकता और धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। किस राज्य में कितने FCRA लाइसेंस हुए रद्द। 1811 FCRA licenses revoked and 783 denied renewal between 2019 and 2021. Source: Lok Sabha तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 218, महाराष्ट्र में 206 व पश्चिम बंगाल में 193 FCRA लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 110 और आंध्र प्रदेश में 84 FCRA लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन को अस्वीकार किया गया। Support Parakram News