Congo: कांगो में हिंसक विरोध के दौरान दो भारतीय शांति सैनिकों की मौत; पहचान: हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सांवाला राम विश्नोई India World by Parakram News - July 27, 2022July 27, 2022 Two Indian UN peacekeepers, Head Constable Shishupal Singh and Head Constable Sanwala Ram Vishnoi died during violent protest in Congo: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुए एक हिंहक विरोध प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति (UN Peace Keeping) रक्षा दल के दो सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। दोनों सैनिक भारत देश के मूल निवासी हैं और वह BSF में कार्यरत थे। सैनिकों की पहचान हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सांवाला राम विश्नोई ( Shishupal Sing and Sanwala Ram Vishnoi) के रूप में हुई है। इस घटना पर दुःख जताते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे। इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे।इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। https://t.co/xg2ZBcTFG4— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 26, 2022 आपको बता दें कि कोंगो जगह-जगह पर में एंटी-यूएन प्रोटेस्ट चल रहे हैं। पहले वहां के प्रदर्शकारी शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस दौरान कल कुछ हथियारबंद लोग भी इसमें शामिल हो गए जिसके बाद यह अप्रिय घटना हुई। Support Parakram News