Kozhikode, Kerala: 12 नाबालिग लड़कियों की तस्करी के आरोप में पादरी जेकब वर्गीस गिरफ्तार; लड़कियों को ले जा रहा था राजस्थान से केरल। India by Parakram News - July 29, 2022July 29, 2022 Railway Police in Kozhikode, Kerala arrested Pastor Jacob Varghese over child trafficking charges: रेलवे पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक पादरी (Jacob Varghese) व उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात जब यह घटना हुई, उस समय पादरी 12 नाबालिग लड़कियों को ओखा एक्सप्रेस (Okha Express) से राजस्थान से पेरुंबवूर (Perumbavoor) ले जा रहा था। सभी नाबालिग लड़कियों की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है। इन लड़कियों को पादरी राजस्थान से पेरुंबवूर (Perumbavoor) के करूणा भवन चैरिटेबल ट्रस्ट (Karuna Bhawan Charitable Trust) ले जा रहा था। जहां कथित तौर उन्हें शिक्षा दी जाती। लड़कियों के अलावा पुलिस ने उनके 4 परिजनों को भी हिरासत में लिया था। चारों परिजन लड़कियों को करूणा भवन चैरिटेबल ट्रस्ट तक छोड़ने के लिए आए थे। पुलिस द्वारा पुछताछ पर परिजनों ने बताया कि उनसे कहा गया था कि ट्रस्ट सभी लड़कियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करेगा। फिलहाल पुलिस ने बुधवार को पादरी जेकब वर्गीस (Jacob Varghese) के दो साथी लोकेश कुमार औल श्याम लाल को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पादरी वर्गीस का बयान दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस पुछताछ में यह पता लगा है कि करूणा भवन चैरिटेबल ट्रस्ट (Karuna Bhawan Charitable Trust) पहले बाल गृह चलाया करता था लेकिन बाद उसका लाइसेंस रद्द हो गया। राज्य से बाहर की लड़कियों को लाकर पादरी जेकब फिर से इस बाल गृह को चलाने की कोशिश में लगा हुआ था। Support Parakram News