Jabalpur, MP: 2 साल बाद जेल से बाहर आए अपराधी ने फिर से उसी लड़की का किया बलात्कार; POCSO के तहत हुआ था गिरफ्तार। India by Parakram News - August 4, 2022August 4, 2022 Out on bail, Jabalpur man rapes same girl on Knife point: मध्य प्रदेश के जबलपुर में चाकू की नोक पर एक लड़की से बलात्कार करने की घटना सामने आई है। आरोपी का नाम विवेक पटेल (Vivek Patel) है, और वह 2 वर्ष पहले उसी लड़की से बलात्कार (rape) करने के आरोप में POCSO के तहत जेल जा चुका है। क्या है पूरा मामला? यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है। 2020 में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में विवेक पटेल (Vivek Patel) नामक व्यक्ति को जेल हुई थी। उस समय मुकदमा POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया गया था क्योंकि लड़की की उम्र 17 साल थी। फिलहाल उसकी उम्र अब 19 साल है। 2022 में विवेक पटेल (Vivek Patel) को बेल मिल गई, जिसके बाद उसपर आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर उसी लड़की से दोबारा बलात्कार (rape) किया। इस घटना की जानकारी स्वयं पीड़िता ने पुलिस को दी है। पीड़िता ने क्या कहा? पीड़िता ने पुलिस कंप्लेन दर्ज कराते समय बताया कि 1 महीने पहले विवेक अपने एक दोस्त के साथ जबरदस्ती उसके घर में घुस गया। जिसके बाद चाकू की नोक पर विवेक ने उसका बलात्कार किया और इस दौरान उसका दोस्त फोन से वीडियो बना रहा था। अपने बयान में पीड़िता ने यह भी बताया कि विवेक ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह पुराने केस को वापस नहीं लेती है तो वह ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस का बयान। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सोमवार को गैंग रेप के तहत विवेक पटेल (Vivek Patel) व उसके एक दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है। Support Parakram News