Mangalore: दो कपल के मोबाइल चैट के कारण 6 घंटे देर हुई मुंबई जाने वाली फ्लाइट; चैट में लिखा- U r da bomber, जिसे तीसरे व्यक्ति ने पढ़ लिया था। India by Parakram News - August 15, 2022August 15, 2022 Mangaluru to Mumbai flight stalled for 6 hours: दो दोस्तों के बीच की बातचीत के कारण मैंगलोर (Mangalore) से मुंबई (Mumbai) जाने वाली फ्लाइट (Flight) 6 घंटे देर हो गई। चैट पर लड़की ने अपने लड़के दोस्त को लिखा- U r da bomber। जिसे एक अन्य साथी यात्री ने पढ़ लिया था, जिसके बाद ये वाक्या हुआ। क्या है पूरा मामला? रविवार, 14 अगस्त को मैंगलोर एयरपोर्ट पर दो कपल फ्लाइट बोर्ड करने के लिए आए थे। जहां एक तरफ लड़की को बैंगलोर जाना था, वहीं दूसरी तरफ लड़के को मुंबई जाना था। मुंबई वाली फ्लाइट पहले थी, जिसे लड़के ने बोर्ड कर लिया था। उड़ान से पहले लड़का-लड़की आपस में फोन पर चैट कर रहे थे। इस दौरान लड़की ने अपने दोस्त को लिखा कि, ‘U r da bomber’। पीछे बैठे एक साथी यात्री ने लड़के के मोबाइल पर यह मैसेज पढ़ लिया। जिसके बाद उसने हवाई जहाज के केबिन क्रु को इस बात की जानकारी दी। केबिन क्रु को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट पुलिस को दी। जिसके बाद सभी 185 यात्रियों को हवाई जहाज से बाहर निकाला गया और लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस पुछताछ के कारण लड़का व लड़की दोनों ही अपनी-अपनी फ्लाइट बोर्ड नहीं कर सकें। मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस ने बताया कि दो दोस्त आपस में बात कर रहे थे, जिसे एक अन्य यात्री ने पढ़ लिया। एक मैसेज को देख यात्री को शक हुआ, जिसकी शिकायत उसने कैबिन क्रु से की। इस घटना के कारण मैंगलोर-मुंबई की उड़ान में 6 घंटे की देरी हो गई, जिसके बाद शाम पांच बजे हवाई जहाज मुंबई के लिए रवाना हुई। Support us for more such informations