Bihar Cabinet Expansion: जिन पर दर्ज था चावल घोटाले का मामला, वो बनें कृषि मंत्री; जिन्हें करना था सरेंडर वो बन गए कानून मंत्री; एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस के साथ पकड़े जाने वाले नेता को मिला शिक्षा मंत्रालय। India by Parakram News - August 17, 2022August 17, 2022 बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार,16 अगस्त को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet expansion) किया। इस दौरान 31 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी, जिसमें 16 RJD के थे। तेजस्वी यादव एक बार फिर उप-मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गृह और वित्त मंत्रालय नितीश कुमार ने अपने ही पास रखा है। हालांकि 16 अगस्त को हुए मंत्री मंडल विस्तार के दौरान कुछ ऐसे नाम भी सामने आएं, जिसने सबको चौंका कर रख दिया। 1. कार्तिकेय सिंह: 16 अगस्त को करना था सरेंडर लेकिन बन गए कानून मंत्री। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान नए कानून मंत्री का नाम सामने आते ही राजनीति का बाज़ार गर्म हो गया। बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) को 2014 में हुए एक अपहरण के संबंध में कल दानापुर कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन वह उसी दिन राज भवन में शपथ लेने पहुंच गए। 2014 में एक बिल्डर का अपहरण किया गया था। जिसमें कार्तिकेय सिंह का भी नाम सामने आया था। कार्तिकेय सिंह RJD के MLC हैं और वह अनंत सिंह के भी काफी करीबी माने जाते हैं। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ जुलाई 2022 में वारंट जारी हुआ था, जिसके तहत उन्हें 16 अगस्त को सरेंडर करना था। लेकिन पुलिस के आला अधिकारी व DM की मौजूदगी में वह राज भवन पहुंच गए, जहां उन्होंने कानून मंत्री पद की सपथ ली। हालांकि मीडिया से बात करते हुए कार्तिकेय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने हलफनामे में सारी जानकारी दी है व उनके खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है। 2. सुधाकर सिंह: चावल घोटाले में आया था नाम। सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) RJD के कद्दावर नेता हैं व उनके पिता, जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) 2019 से ही RJD के प्रदेश अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। सुधाकर सिंह बक्सर के रामगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले उनके पिता, जगदानंद भी 4 बार इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। हालांकि 2014 लोकसभा चुनाव में वह बक्सर से सांसद निर्वाचित हुए थे, जिसके बाद इस सीट पर सुधाकर सिंह ने अपनी जगह पक्की कर ली। 2013-14 में सुधाकर सिंह के खिलाफ रामगढ़ थाने में चावल गबन करने का केस दर्ज किया गया था। हैरानी की बात यह है कि नितीश कुमार की सरकार में ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी और अब उन्हीं की सरकार में वे कृषि मंत्री बना दिये गए हैं। 3. चंद्रशेखर यादव: 10 जिंदा कारतूस के साथ हवाई अड्डे पर पकड़े गए थे नेता जी। मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में जीत करने वाले RJD के कद्दावर नेता प्रो. चंद्रशेखर यादव (Prof. Chandrasekhar Yadav) को शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। चंद्रशेखर ने विज्ञान भाषा से पोस्ट ग्रेजुएट किया हुआ है और वह प्रोफेसर भी हैं। फरवरी, 2022 में दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने उन्हें 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वो ये कारतूस अपने सामान के साथ लेकर ट्रैवल कर रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया था। आपको याद दिला दें कि 2015 में भी जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तब उन्हें आपदा प्रबंधन मंत्रालय सौंपा गया था। Support us for more such informations