Dewas, MP: फरजान द्वारा दलित हिंदू लड़की का अपहरण करने पर गुस्साए लोगों ने फरजान के घर में घुसकर की तोड़फोड़; गांव की मस्जिद को भी बनाया निशाना। India by Parakram News - August 28, 2022August 28, 2022 A Hindu Dalit girl kidnapped by Farzan in Dewas, Madhya Pradesh. Angry mob attacked home of Farzan and vandalised a local Mosque: मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक अन्य समुदाय के व्यक्ति ने हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया। जिसके बाद से इलाके में काफी तनाव का माहौल है। लड़के का नाम फरजान (Farzan) बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? यह घटना मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) जिले के उदयनगर (Uday Nagar) थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार को गांव के ही एक 20 वर्षीय मुस्लिम लड़के फरजान (Muslim Boy Farzan) ने एक दलित हिंदू लड़की (Dalit Hindu girl) का अपहरण (Kidnapped) कर लिया। लड़की के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 26 अगस्त को शुक्रवार के दिन वो और उसकी 19 वर्षीय बहन खेत में खाद डाल रहे थे। तभी गांव के ही एक 20 वर्षीय मुस्लिम युवक फरजान ने उसकी बहन को अगवा कर लिया। लड़की के भाई का कहना था कि फरजान दो पहिया गाड़ी से आया था। जब यह घटना घटित हुई तब लड़की के पिता किसी कारणवश इंदौर गए हुए थे व उसके तीनों भाई-बहन स्कूल में थे। जैसे ही गांव वालों को इस बारे में पता लगा, वह काफी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद उन्होंने लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लड़के के घर पर आक्रोशित गांव वालों ने पत्थरबाजी भी की व कुछ लोगों का कहना है कि उसके रिश्तेदारों व परिवार वालों के साथ मारपीट भी की गई है। Is it a crime to love marriage in this BJP state? 👇In Dewas, Madhya Pradesh, "Hindu girl married a Muslim boy, Hindutva organizations vandalized the mosque in protest" and created a ruckus. Amidst the commotion, everyone had entered the mosque. pic.twitter.com/75z1rEi9e5— The Muslim News (@TheMuslimNewss) August 27, 2022 इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने गांव की ही एक मस्जिद पर भी धावा बोल दिया। स्थानीय मस्जिद में तोड़फोड़ करने के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा मुस्लिम विरोधी नारे भी लगाए गएं। हालांकि मौके पर पहुंची उदय नगर पुलिस ने मामले को शांत करवा दिया है। गांव वालों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि 24 घंटे से पहले उनकी बेटी घर पर होनी चाहिए व मुस्लिम युवक फरजान (Muslim man Farzan) गिरफ्तार हो जाना चाहिए। कुछ अन्य रिपोर्ट्स का कहना है कि दलित हिंदू लड़की (Dalit Hindu Girl) व मुस्लिम युवक फरजान (Muslim Man Farzan) अच्छे दोस्त थे। जिसके बाद मौका देखकर फरजान ने उसे अपने साथ भगा लिया।