इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने का ऐतिहासिक कारण। (History of Prayagraj/Allahabad) इतिहास by Parakram News - March 25, 2021December 3, 2021 संगम नगरी और तीर्थराज के नाम से प्रसिद्ध इलाहाबाद को आज से करीब 450 साल पहले प्रयागराज के नाम से ही जाना जाता था। बादशाह अकबर के सुप्रसिद्ध राज्य इतिहासकार और अकबरनामा के रचयिता फज्ल बिन मुबारक ने अपनी एक रचना में इलाहाबाद को ‘पियाग’ कह कर संबोधित किया है जिसका अर्थ ‘प्रयाग’ ही है।