उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणा पत्र। Politics by Parakram News - November 1, 2021November 2, 2021 फरवरी में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की धमक प्रदेश में अभी से ही सुनाई देने लगी है। सभी दल व उनके नेता जनता के समक्ष अपनी बातों को पहुंचाने में लग गए हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी काफी दिनों से राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।वह अपनी कोशिशों से लगातार उत्तर प्रदेश की महिलाओं का वोट साधने में लगी हुई है। हाल ही में किये गए उत्तर प्रदेश दौरे में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40% टिकट देने की घोषणा की थी। उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी।