उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बसपा के 6 निलंबित विधायक व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल। Politics by Parakram News - October 30, 2021October 30, 2021 चुनावों से पहले विधायकों का एक राजनैतिक दल को छोड़कर दूसरे में चले जाना काफी आम बात हो गयी है। ऐसा ही अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। फरवरी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक व बहुजन समाजवादी पार्टी के 6 निलंबित विधायक आज सपा में शामिल कर लिए गए है।