बीएस. येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा: कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। Politics by Parakram News - July 26, 2021October 31, 2021 कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस. येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौप दिया है। आज ही के दिन 2 साल पहले भाजपा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई थी। दो साल का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष में येदियुरप्पा ने ट्विटर के माध्यम से प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की भी जानकारी दी। येदियुरप्पा ने कहा कि उनके लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि उन्हें 2 साल तक जनता की सेवा करने का मौका मिला और इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी. नड्डा जी का आभार व्यक्त करते है। https://twitter.com/BSYBJP/status/1419556146839388164 सरकार के 2 साल पूरा होने के उपलक्ष में जब येदियुरप्पा अपना रिपोर्ट कार्ड