भाजपा के साथ कभी प्यार तो कभी तकरार वाला रिश्ता रखते थे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह। India Politics व्यक्ति विशेष by Satyam Tiwari - August 21, 2021August 21, 2022 हिन्दू ह्रदय सम्राट कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का भाजपा के साथ एक अजीब सा ही रिश्ता था। एक समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा का परचम लहराने वाले कल्याण सिंह ही प्रदेश से भाजपा के खात्मे का कारण बने थे। 1991 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी, उस समय कल्याण सिंह को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ 533 दिन तक का ही रहा। उन 533 दिनों में कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने वह कर दिखाया जिसने भाजपा की हिंदुत्ववादी छवि को और मजबूत कर दिया। यह वही समय था जब केंद्र में पी. वी. नरसिंह राव की सरकार थी और राज्य में बाबरी मस्जिद